Current Affairs Quiz of October 23, 2023 | Current Affairs Quiz 2023 in Hindi

Current Affairs Quiz of October 23, 2023
Current Affairs Quiz of October 23, 2023 | Current Affairs Quiz 2023 in Hindi 

Some of the questions in the Current Affairs Quiz of October 23, 2023 are:

 Current Affair 1 

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को अनुभव पुरस्कार प्रदान कराये जायेंगे

  • पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू कल नई दिल्ली में वर्ष 2023 के पुरस्कार विजेताओं के लेखन को सम्मानित करने के लिए अनुभव पुरस्कार 2023 समारोह आयोजित करेगा।
  • डीओपीपीडब्ल्यू ने मार्च 2015 में माननीय प्रधान मंत्री के निर्देश पर अनुभव पोर्टल लॉन्च किया था।
  • पुरस्कार विजेता 8 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों से हैं।
  • अनुभव पुरस्कार विजेताओं को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 Current Affair 2 

विश्व पर्यटन संगठन ने 54 उत्कृष्ट पर्यटन गांवों 2023 की सूची में गुजरात के कच्छ जिले के 'धोरडो गांव' को शामिल किया.
  • भारत के एकमात्र गुजरात के कच्छ जिले के छोटे-से गांव धोरडो को संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांवों की सूची में शामिल किया है।
  • इस साल यूएनडब्ल्यूटीओ की सूची में सबसे ज्यादा 4-4 गांव जापान, चीन, पुर्तगाल और पेरू के हैं।
  • यह सम्मान उन गांवों को दिया जाता है जो ग्रामीण इलाकों के विकास, परिदृश्यों और सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों के साथ खान-पान की परंपराओं के संरक्षण में अग्रणी हैं।

 Current Affair 3 

भारत और नेपाल के बीच 'झूलाघाट सस्पेंशन ब्रिज' पूरी तरह से चालू हो गया है.
  • भारत और  जोड़ने वाला झूलाघाट ब्रिज 18 अक्टूबर, 2023 से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। 
  • यह ब्रिज 200 साल  पुराना है, जिसका निर्माण भारत ने कराया है। 
  • यह झूलाघाट ब्रिज, बैतड़ी ज़िले में महाकाली नदी पर बना है.

 Current Affair 4 

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान के लिए क्रू एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण किस संगठन ने किया था?
  • भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान के लिए क्रू एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया था.
  • इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10 बजे लिक्विड-प्रोपेल्ड सिंगल-स्टेज टेस्ट व्हीकल (टीवी-डी1) से परीक्षण किया. 
  • इस परीक्षण में क्रू मॉड्यूल शामिल था. 
  • इस परीक्षण के दौरान क्रू मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया और योजना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गिर गया.

     Current Affair 5 

    एन्थ्यूरियम महोत्सव 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को किस भारतीय राज्य में आयोजित हुआ?

  • 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को मिजोरम के ममित ज़िले के रेइक में दो दिवसीय एंथुरियम महोत्सव हुआ.
  • एंथुरियम महोत्सव मिज़ोरम के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. 
  • यह उत्सव प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग द्वारा बागवानी विभाग के सहयोग से सितंबर में तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाता है

Comments

Popular posts from this blog

Documents

Mid Term Exam Parth Sharma